18 वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिकाओं से काम न कराया जाए
बालश्रम उन्मूलन अभियान में 5 बच्चों का रेस्क्यू
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
रामपुर। जिलाधिकारी रामपुर, पुलिस अधीक्षक रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी) के कुशल निर्देशन में बालश्रम उन्मूलन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत थाना एएचटीयू, जिला चाइल्ड हेल्पलाइन, श्रम विभाग एवं बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम ने थाना गंज और अजीमनगर क्षेत्र में होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट एवं कारखानों में चेकिंग की।
अभियान के दौरान टीम ने बालश्रम, मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार और बाल विवाह सहित महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित मामलों को लेकर जनजागरूकता अभियान भी चलाया। चेकिंग के दौरान 05 बच्चों को रेस्क्यू कराते हुए उनके संबंध में विधिक कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम ने होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं कारखाना संचालकों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी स्थिति में 18 वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिकाओं से काम न कराया जाए। टीम ने स्पष्ट किया कि बालश्रम कराना दंडनीय अपराध है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट—रफीउल्लाह खान, रामपुर
जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें